क्राइम पेट्रोल

तीन युवकों से 1 किलो 790 ग्राम गांजा बरामद

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुगली पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 790 ग्राम मादक पदार्थ गाजा जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ  धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। गांजा की अनुमानित कीमत 8450 रुपए, प्रयुक्त मोटर सायकल कीमत 40 हजार रुपए समेत जुमला 48450 रुपए का माल जप्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति सिहावा गट्टासिल्ली मार्ग से अवैध मादक पदार्थ गाजा लेकर धमतरी की ओर जा रहे हैं। थाना प्रभारी दुगली रमेश साहू व हमराह स्टाफ  ने बेथवापथरा फॉरेस्ट नाका थाना दुगली में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। आरोपियों में सैयद साहिल उर्फ  मोंटी पिता सैयद फिरोज उम्र 24 वर्ष, अर्जुन उर्फ पोहा यादव पिता परस यादव उम्र 19 वर्ष, परमानंद उर्फ  भुनु साहू पिता संजय साहू उम्र 22 वर्ष सभी निवासी पानी टंकी विंध्यवासिनी वार्ड गड्ढा पारा थाना सिटी कोतवाली धमतरी हैं। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनि रमेश साहू, सऊनि देवनाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक राजेश चंद्राकर, आरक्षक जगदीश ध्रुव सेवक रंगारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave Your Comment

Click to reload image