क्राइम पेट्रोल

विवाद के चलते कर्मियों ने की मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित महाराजा मैगी पॉइंट के संचालक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना माना थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, माना थाना क्षेत्र ले टेमरी व्हीआईपी रोड स्थित महाराजा मैगी पॉइंट के संचालक की उसी के दुकान के हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने क्राइम एएसपी अभिषेक माहेश्वरी को जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मैगी पॉइंट के संचालक अजय गोस्वामी 45 साल की हत्या उसी के यहां काम करने वाले दो युवकों ने की। इस जानकारी के बाद आरोपियों के कॉल लोकेशन के आधार पर रायपुर भाटागांव स्थित बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दुकान का संचालक अजय गोस्वामी हमेशा परेशान करता था। साथ ही उनसे ओवर काम करा कर कुछ माह से रुपये भी नहीं दे रहा था। आये दिन इस बात को लेकर उनका विवाद होता रहता था। आज भी मंगलवार के दोपहर को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों ने मिलकर डंडे और बत्ते से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों भागकर आप के अपने गांव जा रहे थे। फिलहाल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image