क्राइम पेट्रोल

चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर पूरी रात चलता है ओपन कैसिनो

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में  बीते चार दिनों से शहर के युवा व होनहार व्यवसायी के अचानक फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने के सदमे में है। जिसको लेकर सर्वसमाज से लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टी भाजपा-कांग्रेस से जुड़े नेता भी जुआ और क्रिकेट सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर लगातार पुलिस प्रशासन से अपील कर रहे हैं। लेकिन ऐसे नाजुक हालात में भी जब यह खबर सुनने को मिले कि शहर के मध्य में वह भी पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मनोनीत निगम एल्डरमैन के घर पर पिछले एक साल से ओपन कैसिनो के तर्ज पर जुआ संचालित हो रहा है, तो ऐसे में भला आम जनता का भरोसा रायगढ़ पुलिस पर कैसे  हो सकता हैं?

हमारे स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो पिछले पूरे एक साल से उक्त निगम एल्डरमैन के घर पर खुलेआम जुआ घर में संचालन हो रहा है। जहां हर रात शहर के कई सफेदपोशों के साथ-साथ बिगड़ैल युवकों की महफिल सजती है। इस बीच सुरा का जमकर लुत्फ उठाया जाता हैं। जिसे सत्ता पक्ष से जुड़े दो-तीन स्थानीय पार्षदों का समर्थन भी हासिल है संभवत यही वजह भी है शहर में हुए इतने बड़े और दुखद हादसे के बावजूद भी यहां आज भी रोजाना जुए की महफिल सज रही है और दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी के कथित सुपर कॉप को भनक तक नहीं है या फिर यह भी कहा जा सकता है कि पुलिस जानबूझकर राजनीतिक दबाव में इसकी अनदेखी कर रही हैं?

 

वही सट्टे से जुड़ी एक और चौका देने वाली खबर यह भी मिल रही है कि पूरे रायगढ़ शहर में सट्टा किंग के नाम से कुख्यात सट्टा खाईवाल जिस पर पूर्व में तड़ीपार की कार्यवाही तक ही चुकी है के मातहत मैनेजमेंट मुंशी का काम करने वाले मोनू नामक युवक की दिनभर में कई दफे इस पुलिस चौकी में आवाजाही होते रहती है। जिसकी तस्दीक चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी की जा सकती है। ऐसा ही सवाल यह भी उठता है कि आखिर किन वजहों से रोजाना शहर के कुख्यात सट्टा खाईवाल के मैनेजमेंट मुंशी की पुलिस चौकी में आमद होती है?

 

कुल मिलाकर देखा जाए तो जिस प्रकार की जानकारी और आरोप इस पुलिस चौकी और शहर के सबसे बड़े थाने को लेके आम जनता के द्वारा लगातार लगाया जा रहा है उससे स्थानीय स्तर पर पुलिस की साख की पूरी तरह से भद्द्द पिट चुकी है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image