क्राइम पेट्रोल

फ़िल्मी स्टाइल में बैरिकेड तोड़ते निकली ट्रकें, पुलिस ने पकड़ा तो...

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में रविवार रात को नेशनल हाइवे 930 शिवलोक मंदिर के पास, मानपुर में बैरिकेड लगाकर जिला पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो ट्रकें फ़िल्मी स्टाइल से बैरिकेड तो तोड़ते हुए भाग निकलीं। पुलिस की टीम ने पीछा किया और कोहका और मानपुर के बीच घने जंगल में ट्रकों को पकड़ा। इस दौरान एक ट्रक क़ा  ड्राइवर फरार हो गया। दूसरे ड्राइवर को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में मवेशी भरे हुए थे, जिन्हे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।


पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार रविवार रात धमतरी से मवेशियों से भरी दो ट्रक इस रूट में आने की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली। जिसपर एसपी अक्षय कुमार ने तुरंत एक टीम तैयार की तथा मानपुर के पास घेराबंदी की, लेकिन मवेशियों से भरी दोनों ट्रकों के चालकों ने फिल्मी स्टाइल से बेरीकेट तोड़ते हुए ट्रकों को पार करने की कोशिश की और वाहन को भगाने लगे। लेकिन पुलिस ने भी उन ट्रकों का पीछा किया और कोहका और मानपुर के बीच घने जंगल के पास मवेशियों से भरी ट्रकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जिसमे एक ट्रक का चालक फरार बताया जा रहा है। दोनों ट्रकों में कुल 64 मवेशी थे। मानपुर पुलिस ने छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, 11घ पशु क्रूरता निवारण अधि0 1960, मो0 व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चालक शेख ईमरान खान पिता शेख नुर खान उम्र 38 साल  साकिन पीली नदी वार्ड नं0-10 यशोधरा नगर टीपु सुल्तान चौक यतिन किराना स्टोर्स के पास नागपुर थाना यशोधरा जिला नागपुर शहर(महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायालय अं0 चौकी ज्युडिशियल रिमांड भेजा है। दूसरे ड्राइवर की तलाश जारी है। लेकिन यह समझ से परे है कि आखिर यह मवेशियों से भरी ट्रके तीन जिलों से कैसे पार हो गई?

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image