ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। इस अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.सी.सी.यू. अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कांग्रेस भवन के सामने स्थित गांधी मैदान पास एक व्यक्ति अपने पास ब्राउन शुगर रखा है तथा ब्राउन शुगर बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी ए.सी.सी.यू. तथा थाना प्रभारी कोतवाली को आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर ए.सी.सी.यू. की नारकोटिक्स सेल व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम मोह0 यासिन निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब में ब्राउन शुगर रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोह0 यासिन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 3 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 8,000/- रूपये, नगदी रकम 1500/- रूपये एवं घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/22 धारा 21(ए) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
मोह0 यासिन पिता शेख मोईनुद्दीन उम्र 26 साल निवासी गौसिया चैक संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

