धारदार चाक़ू के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मौदहापारा थाना पुलिस की टीम ने थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत समवेत शिखर काम्प्लेक्स के सामने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी कविराज साहू पिता चम्पेश्वर साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम भुरकुनी थाना अभनपुर रायपुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 288/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

