ऑनलाइन सट्टा : पांच आरोपी गिरफ्तार
▪️मोबाइल पर लाखों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का हुआ खुलासा
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आन लाइन सट्टा को लेकर पुलिस लाख सख्ती बरत रही है, लेकिन यह कारोबार रूकने का नाम नहीं है। पुलिस ने एक बार फिर धरमजयगढ़ के दुर्गापुर कालोनी में छापामार कर आन लाइन सट्टा पर कार्रवाई की है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल जब्त की गई है। जांच के दौरान मोबाइल से लाखों रुपए आनलाइन ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई धरमजयगढ़ पुलिस ने की है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की शाम थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गापुर कॉलोनी में रहने वाला राकेश ढाली नाम के युवक अपने मकान में ऑनलाइन सट्टा खिला खिला रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल दुर्गापुर राकेश ढाली के मकान पर रेड की। इस दौरान पांच व्यक्ति मकान मालिक राकेश ढाली, धरमजयगढ़ का जयदेव हलदार और उनके दोस्त पवन नाथ, सुंजन कुमार सिन्हा और भगवाननाथ मिले जो लैपटॉप मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा गेम साइट/लिंक आईडी में जनरेट कर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए मिले। आरोपियों के मोबाइल में लाखों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मैसेज पाया गया मौके पर आरोपी पवन नाथ से 1 एचपी कंपनी का लैपटॉप, सुंजन कुमार सिन्हा से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, आरोपी भगवान नाथ, जयदेव हवलदार और राकेश ढाली से अलग-अलग 3 रेडमी कंपनी के मोबाइल जब्त किए गए हैं।
▪️आरोपियों पर अपराध दर्ज
आरोपियों से कुल 1 लाख 15 हजार कीमत की सम्पत्ति जब्त की गई है। आरोपियों पर थाना धरमजयगढ़ में धारा 4 (क) सार्वजनिक द्यूत के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा के साथ सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार तथा अर्जुन एक्का शामिल थे। इसके पूर्व भी धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई की है।

