बड़ी खबर : एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गिरफ्तार, युवती ने लगाया यह आरोप...
कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीजी कालेज की एक छात्रा ने एनएसयूआई प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कोतवाली थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रुहाब मेमन को भानुप्रतापपुर उप चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया था।

