क्राइम पेट्रोल

रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट रायपुर व जीआरपी के साथ यात्री सामान की चोरी में संलिप्त 1आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को सुबह 11.30 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक सनातन थानापति, प्र आ. व्ही सी बंजारे,आ.देवेश सिंह जीआरपी रायपुर के सउनि राजेंद्र सिंह पटेल, प्रआर दीपक मिश्रा के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर के 1ए प्लेट फार्म के सामने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करे संदेह के आधार पर पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम पता- अमर कुम्हार उर्फ रिंकू तंतुबाय, पिता-राजाराम कुम्हार, उम्र-26 साल, निवासी-ग्राम पोढ़ालैंड, बन्नी ब्रिज चाय बागान, थाना-अलगापुर, जिला-हैलाकंडी (असम) वर्तमान हाल पता खाल बाड़ा मंदिर के पास, थाना गुढियारी, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ और बताया। आगे पूछताछ में उसने एक माह पूर्व सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन और रायपुर स्टेशन के बीच खडी गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक महिला यात्री का हाथ में रखा मोबाइल छीन कर चोरी करना स्वीकार किया और आज बेचने के फिराक में था बताया। उसके पास से एक वन प्लस नोर्ड मोबाइल ब्लू रंग का मिला जिसका कीमती 27999/- रुपया मोबाइल का आईएमईआई मिलान करने पर जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक-132/2022 धारा-379 आईपीसी दिनांक 26-10-2022 में संलग्न कर न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image