करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी के 4 डायरेक्टर गिरफ्तार...
बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। करोड़ों की ठगी कर फरार चिटफंड कंपनी कर 4 डायरेक्टरों को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को धौलपुर जेल राजस्थान से न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गरिमा रियल स्टेट के नाम से कंपनी का संचालन करते थे। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में ही इस कंपनी के खिलाफ 27 करोड़ 61 लाख 80 हजार रकम वापसी के लिए 9312 लोगों ने आवेदन दिए हैं। इसके पूर्व में भी इस चिटफंड कंपनी के 2 आरोपी डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपियों के नाम
शिवराम पिता माधव सिंह कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी जमालपुर थाना कलौरी जिला धौलपुर राजस्थान
जितेंद्र पिता रामनाथ कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी जमालपुर थाना कलौरी जिला धौलपुर राजस्थान ।
बनवारी लाल पिता हरिबाबू लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी बहरावती थाना कलौरी जिला धौलपुर राजस्थान
विजेंद्र पाल पिता वीर सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी उम्मेदीनगर पदमा राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान

