अवैध शराब की बिक्री करने वाला गिरफ्तार
कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाले को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये मामला कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाले आरोपी की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी अपने घर में ही अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करता है। मुखबिर से सुचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और उसके कब्जे से 8 लीटर शराब जप्त किया।

