घर के बाहर खड़ी स्कूटी की चोरी में शामिल आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी की चोरी में शामिल आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये मामला तोरवा थाना का है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक यादव के रूप में की है।
प्रार्थी बी. श्रीनिवास राव ने हाल ही में पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि इसी साल अगस्त में घर के सामने खड़े स्कुटी को अज्ञात आरोपी ने चुरा लिया था।
मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को रायपुर से पकड़ा गया और आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी स्कुटी को जप्त किया।

