दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग पुलिस की महादेव एप, रेडूडी अन्ना और अंबानी ऑन-लाईन सट्टा एप के खिलाफ जारी अपने अभियान में बुधवार को मध्यप्रदेश में फिर 10 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पायी है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में नीरज गुप्ता, अनिकेत कुर्रे, नीलमणी देवदास, निहाल सिंह राजपूत, अल्ताफ राजा, हिमांषु सिंह, शशांक चंद्रा, विवेक सिंह, योगेश यादव और गजेन्द्र सिंह निषाद शामिल है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महादेव एप के 1 पैनल से सट्टे का संचालन कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3 नग लेपटॉप, 16 नग मोबाइल और 13 नग एटीएम कार्ड बरामद किया है।