पुलिस की गिरफ्त में आया महिला से छेड़खानी का आरोपी
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान विकास साहू उर्फ विक्की के रूप में हुई है।
पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि वो जब अपने अधिवक्ता के घर कानूनी सलाह लेने गयी थी तब आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की, और विरोध करने पर उसके बाल पकड़कर गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट भी की।
पुलिस ने आरोपी को नेहरू चौक के पास से पकड़ा और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म काबुल कर लिया।

