8 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलासपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये मामला शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि पकडे गए आरोपियों में अभिषेक शंकर, शनि मानिकपुरी, अजीत सिंह, राजा सिंह, रामरतन, संदीप कुमार, आशीष भारद्वाज और अनुराग हंस शामिल है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को मोपका चेक डैम के पास मुखबिर की सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

