महिला पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान गोवर्धन यादव, सीपत धनुहार उर्फ बालक और घनश्याम भारिया के रूप में की है।
आरोपियों ने पिछले महीने एक रात को ग्राम केंदैखार की रहने वाली पीड़िता सुभद्रा भरिया पर जानलेवा हमला कर दिया था। घटना के बाद महिला अस्पताल में लगभग 20 दिनों तक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही, जब उसकी हालत थोड़ी ठीक हुई तो उसने पुलिस इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस को पता चला कि आरोपी गोवर्धन, सुभद्रा से रंजिश रखता था जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

