पैसा दुगना करने का लालच देकर करोडो रूपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार
जशपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पैसा दुगना करने का लालच देकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों से 4 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करके यहां लाया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दिनेश सैनी के रूप में हुई है।
पीड़िता अरुणा लकड़ा ने 26 जून 2022 को ठगी का मामला दर्ज करवाया था कि शुष्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश सैनी ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर कुनकुरी में उससे से 6 साल में रकम दुगना करने का वादा करके 17.50 लाख रुपए ले लिए थे।
पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया और यहाँ लेकर आयी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है।

