क्राइम पेट्रोल

पुलिस हिरासत से भागा कबाड़ सरगना, खोजबीन जारी

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरबा जिले में कबाड़ चोर गिरोह का सरगना पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। ये मामला शहर के सीएसईबी चौकी का है। 

पुलिस ने आरोपी सरगना राजा खान को बुधवार रात को पकड़ा था और सीएसईबी पुलिस के हवाले किया था जहाँ से वो हथकड़ी से हाथ निकालकर भागने में कामयाब रहा। 

 

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार रात लगभग दो दर्जन आरोपियों ने सीएसईबी पावर प्लांट में धावा बोला था और मेटल हाउस से 7 टन वजनी तांबा चोरी किया था। 

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुछ आरोपियों को पकड़ा था जिसके बाद कब्बड गिरोह के सरगना को भी पुलिस ने इसी मामले में हिरासत में लिया था और सीएसईबी चौकी में आरोपी से पूछताछ कर रही थी। पुलिस आरोपी के हिरासत से भाग की घटना की जांच कर रही वहीँ उसकी तलाश जारी है। 

Leave Your Comment

Click to reload image