क्राइम पेट्रोल

आबकारी अमले ने 30 लीटर महुआ शराब जप्त की

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  आबकारी वृत्त चारामा के अमले द्वारा चन्द्रहास, पिता बरतू सागिया ग्राम सिरसिदा के मकान से 30 लीटर  प्लास्टिक जेरीकीन में भरी हुई अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई ।

इसके अलावा 25 लीटर एवं चार प्लास्टिक के ड्रम में भरी हुई महुआ लाहन 160 किलोग्राम और शराब निर्माण सामग्री बरामद कर आरोपी चन्द्रहास के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-34(1) (क), 34 (1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया।उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षक दयालू राम कश्यप, आरक्षक दिलीप खोब्रागढे़ एवं महिला आरक्षक सरिता मण्डावी और सरस्वती गावड़े का योगदान रहा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image