क्राइम पेट्रोल

भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप लगा कांग्रेस ने भाजपा नेता पर कराई FIR

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस नेता व वायनाड सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे पकिस्तान जुंदाबाद नारे के बाद बवाल मचा हुआ है जिसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस लीगल सेल ने मध्यप्रदेश भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन्स थाना में इस मामले को लेकर आवेदवन दिया था जिसके बाद भादवि की धारा 120-बी, 153-ए, 504, 505 (1) और 505 (2) के तहत पुलिस ने मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ उकसाने, षड्यंत्र करने, दंगा भड़काने के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

Leave Your Comment

Click to reload image