क्राइम पेट्रोल

फूफा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पिता को बताने पहुंची तो वो भी करने लगा गंदा काम ...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बीते महीने दो युवतियां घर से भाग गई थी जिसके बाद हाल ही में पुलिस ने दोनों लड़कियों को रायपुर से बरामद किया है। बताया जा रहा था कि ये लड़कियां किसी प्रेमजाल में फंसकर गई हैं लेकिन बाद में जब लड़कियों ने पुलिस को इसकी सच्चाई बतायी तब जो उन्होंने बातें कहीं वह सुन कर हर किसी का खून खौल उठेगा।

 

लड़कियों ने बताया कि वे अपने पिता और फूफा से अपनी आबरू बचाने के लिए भागी थीं। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उसका सगा फूफा उनकी इज्जत लूटता था। जब उन्होंने पिता को ये सच्चाई बताई तो वो अपनी ही बेटियों को नशे की दवा देता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

 

जानकारी के मुताबिक, गौतम नगर निवासी एक 49 वर्षीय शख्स ने अपनी 15 साल और 21 साल की बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 से उसकी बेटियों का कहीं पता नहीं चल रहा है।

 

उधर, पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों लड़कियां रायपुर में पाई गईं। वो वहां किराए का कमरा लेकर रह रही थीं और वहीं काम भी खोजा था। पुलिस ने जब दोनों लड़कियों को घर से भागने का कारण पूछा तो वो फफक फफक रोने लगीं। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता और फूफा के अत्याचारों से तंग आकर भागी थीं। फूफा उनकी इज्जत लूटता था तो वहीं पिता उन्हें अपने साथ सुलाता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।

 

युवतियों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और फूफा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलात्कार, दैहिक शोषण और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मुलाहिजा रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। 

Leave Your Comment

Click to reload image