क्राइम पेट्रोल

बड़ी खबर : जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, दीवार फांदकर दो कैदी हुए फरार ...

 बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां जेल प्रशासन की लापरवाही की वजह से दो कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं।  फरार कैदियों में विकास कुमार यादव 302 का तो वहीं शिव कुमार 376 का विचाराधीन कैदी है। जानकारी के अनुसार लगातार कैदियों की संख्या बढ़ने के बाद बैरक क्रमांक 4 और 5 के सामने दो नए बैरक का निर्माण किया जा रहा था, जिसके लिए सीढ़िया रखी हुई थी। 

 

इसी का फायदा उठा कर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस की टीम बनाकर कैदियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले में बालोद पुलिस जांच कर रही है कि आखिर 23 फीट की दीवार आरोपियों ने कैसे फांद ली और फरार होने में सफलता प्राप्त कर ली है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image