क्राइम पेट्रोल

थाने से शिकायत कर लौटने पर जानलेवा हमला... मोहल्ले में खौफ...

 पीड़ित ने की आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सहित सुरक्षा की मांग

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं  कि वे शहर में बेखौफ होकर अवैध वसूली, मारपीट जैसे वारदातों  सरेआम कर रहे है। ऐसा ही एक मामला डी.डी नगर थाना क्षेत्र से आया है, जहां मारपीट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग गया और बाद में अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, वहीं मोहल्ले में खौफ है।

यह घटना 28 नवंबर सोमवार रात की है। राजेश कुमार सरकार,पिता सुनील सरकार, उम्र 24 वर्ष, पता साई मंदिर के पास, डंगनिया में किराए के मकान में निवासरत है। वर्तमान में विधि के पंचम सेमेस्टर के छात्र है। राजेश रात्रि भोजन के पश्चात करीब 10:30 बजे टहलने निकला था तब दुर्गेश यादव नामक युवक जो कि आदतन अपराधी है व कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया है,ने गांजा पीने के नाम से राजेश से 200रू. की मांग की । उसको गांजा खरीदने के लिए साथ चलने को कहा। राजेश के मना करने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट क़ी । जान से मारने की धमकी देते हुए लात घूसे से मारने लगा। मोहल्ले वासियों ने किसी तरह राजेश का बचाव किया और तत्काल 112 में कॉल किया। 112 के आने पर आरोपी को पकड़ लिया गया। जिस दौरान वह पुलिसवालों की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उनको धक्का देकर मौके से भाग गया। इसके बाद राजेश ने डी.डी नगर थाने में रात्रि में ही अपने परिचितों के साथ जाकर लिखित शिकायत क़ी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके साथ दुर्गेश यादव ने गाली–गलौज करते हुए उनके साथ  मारपीट की, पत्थर से मारने की  कोशिश की तथा जान से मारने की धमकी दी है।


दुर्गेश इतना बेखौफ था कि जब राजेश व उनके परिचित थाने में शिकायत करने के बाद जब राजेश को घर छोड़ने आये तब वहां दुर्गेश यादव अपने 18-20 साथियों के साथ चाकू ,डंडे व लोहे की रॉड लिए इन्तजार में खड़े था। जैसे ही राजेश घर क़े  पास पहुंचा,उन लोगो ने राजेश व उनके परिचितों पर हमला कर दिया, जिससे राजेश के सिर व पूरे बदन व जांघो में गंभीर चोटें आईं है व नाक से अत्यधिक खून बहने लगा। जिसके बाद वह  अपनी जान बचा कर किसी तरह छुप गया। सूचना के बाद पुलिस दोबारा आई व राजेश को एम्स लेकर गई जहा उपचार के लिए रातभर एडमिट रखा गया। पुनः राजेश ने थाने में F.I.R दर्ज करवाई है। वहीं आरोपी दुर्गेश यादव बेखौफ घूम रहा है, लेकिन पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। राजेश ने एस.पी रायपुर एवम् सी.एस.पी से आवेदन के जरिए सुरक्षा मांगी है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image