क्राइम पेट्रोल

तीन दोस्तों ने मिलकर साथी को धारदार हथियार से उतार दिया मौत के घाट

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रूआबांधा के पंथी चौक मे बीती रात्रि शराब सेवन करने के दौरान आपसी विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने चौथा दोस्त पर धारदार हथियार से वार दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस उसी समय सक्रियता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली।

भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि 21-22 फरवरी की दरम्यिानी रात को पंथी चौक रूआबांधा के पास बैठकर चार लोगों में धरम राज सोनानी पिता बिगनु सोनानी उम्र 24 साल निवासी गांधी चौंक रुआबांधा बस्ती भिलाई , आरोपियों में बाली जाल पिता स्व. पुरन जाल उम्र 20 साल निवासी सेक्टर 09 सडक़ 32 बीकेडी 28 , सुमीत जाल पिता सुरज जाल उम्र 20 साल निवासी एमआईजी. 1/219 हुडको, शंकर पिता भिखारी ताण्डी उम्र 23 साल निवासी सेक्टर 09 सडक 32 बीकेडी 17 भिलाई, शराब पी रहे थे रात्रि 1.30 बजे के करीब धरम राज सोनानी एवं आरोपियों के साथ अचानक झगड़ा विवाद होने से आरोपीगण अपने पास रखें धारदार हथियार से मृतक के शरीर मे वार कर दिया जिससे धर्मराज की स्थल पर ही मृत्यु हो गयी है 7 सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image