क्राइम पेट्रोल

पीएम रिपोर्ट में मर्डर का खुलासा, कारोबारी परिवार पर हत्या का केस दर्ज

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर के नयापारा में सराफा कारोबारी परिवार की महिला की मौत की गुत्थी उलझ गई है। ससुराल वालों ने महिला की मौत को खुदकुशी बताया था जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। उसके बाद शव को लटका दिया गया।

पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।बड़ी संख्या में महिला के मायके वाले बुधवार को गोलबाजार थाना पहुंचे। वहां हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

पुलिस ने बताया कि नयापारा में सराफा कारोबारी तरुण सोनी परिवार के साथ रहते हैं। 10 मार्च की रात 9 बजे पत्नी रिद्धी सोनी (30) काे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

 उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी बाथरूम में फंदे पर लटकी हुई थी। उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 13 दिन बाद डॉक्टर ने पुलिस को पीएम रिपोर्ट सौंपा है। उसमें खुलासा हुआ है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई।

उसके बाद शव को लटकाया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। घर पर सास-ससुर, जेठ-जेठानी और बच्चे रहते हैं। उनकी सराफा दुकान है।

 

 

 शक है कि इसी में से किसी ने महिला की हत्या की है। हालांकि अब तक विवाद की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इसमें एक्सपर्ट की मदद ले रही है। ससुराल वालों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस बच्चों का बयान लेने की तैयारी कर रही है। वहीं से पुलिस को कुछ क्लू मिल सकता है।

 

 


 

 

Leave Your Comment

Click to reload image