शराब की तस्करी करते एक गिरफ्तार
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गोलबाजार थाना पुलिस ने शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे, जिसकी सूचना पर गोलबाजार थाना प्रभारी ने तस्दीक कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन निवासी बांसटाल रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे लाल रंग की थैली की तलाशी लेने पर देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन से वैध दस्तावेज की मांग की गई परन्तु उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 35 पौवा देशी शराब एवं नगदी रकम 200/- रूपये जुमला कीमती 28,00/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 137/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

