क्राइम पेट्रोल

थाना दुगली पुलिस ने 1 वर्ष पूर्व चोरी किए मोबाईल चोर को किया गिरफ्तार

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाना दुगली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करैहा निवासी प्रार्थी घनश्याम सेन उम्र 33 वर्ष ने 3/08/21 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि 02/08/21 को ग्राम गट्टासिल्ली के साप्ताहिक बाजार से उसके मोटर सायकल के डिक्की से उसके जियो मोबाईल को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अप क्र 19/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान माल मशरुका व आरोपी की पतासाजी के लिए लम्बे समय से पतासाजी जारी था, कि आरोपी की ओर से चोरी किये गये मोबाईल को उपयोग करने का प्रयास किया गया। पुलिस तकनीकी साधनों के आधार पर पता करने पर चोरी हुए मोबाईल व आरोपी ग्राम जुनवानी थाना बागबाहरा, जिला महासमुद्र के होने का पता चला।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में व अति. पुलिस निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी नगरी मयंक रणसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी दुगली की ओर से पुलिस टीम तत्काल महासमुंद रवाना कर संबंधित स्थान से बहुत मेहनत व सूझबूस से जंगली क्षेत्र में आरोपी का पतासाजी कर उसके कब्जे से चोरी किये मोबाईल बरामद किया गया। आरोपी को सामान का पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही केलिए थाना दुगली लाकर पूछताछ करने पर अपना नाम गजानन साहू निवासी जुनवानी, थाना बागबाहरा, जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी ने पहले तो अपना मोबाईल होना बताते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, किन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर वह मोबाईल को गट्टासिल्ली के साप्ताहिक बाजार से करीब 10 माह पहले चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस के पकड़े जाने के डर से चोरी के मोबाईल को आरोपी की ओर से तोड़ने के प्रयास कर साध्य को नष्ट करने का भी प्रयास किया गया था। आरोपी दिगर जिला से आकर धमतरी जिला के दुगली थाना क्षेत्र से आकर चोरी किया था, जिसको पुलिस के लगातार प्रयास से आरोपी को एवं चोरी किये मोबाईल के साथ पकड़ने में कामयाब हुई है। आरोपी गजानन साहु पिता श्याम लाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जुनवानीखुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुद्र को 29/6/22 को विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय नगरी पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image