क्राइम पेट्रोल

रंजिश मिटाने गया था, नाबालिगों ने युवक का गला काट दिया...

दुर्ग:  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महमरा गांव में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रंजिश खत्म करने के लिए दोनों मिले थे। इस बीच विवाद और बढ़ गया। आरोपी ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

मामले में थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश मोहलई गांव का रहने वाला है। भवन निर्माण में मिस्त्री का काम करता था। आरोपियों की मृतक से रंजिश थी। मृतक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने महमरा गांव गया हुआ था, जहां आरोपी भी पहले से आए हुए थे। आरोपियों ने शराब के नशे में मृतक ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर किनारे बुलाया।

इस दौरान मृतक उनसे बात कर था, लेकिन मृतक नहीं माना इस दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच एक नाबालिग लड़के ने अपने पास रखे चाकू से मृतक के गले पर वार कर दिया। इस घटना में ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। घायल ओम प्रकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार नाबालिगों की ओमप्रकाश से रंजिश की वजह एक लड़की है जो मोहलई गांव की रहने वाली है। दरअसल नाबालिग उक्त लड़की के लिए अक्सर मोहलई के चक्कर लगाते थे और इसकी जानकारी लड़की ने ओमप्रकाश को दी। इसपर ओमप्रकाश ने सभी को फटकार लगाई थी। इसके बाद से ही इनके बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग आदतन अपराधी किस्म के हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image