कर्मचारियों के हड़ताल के चलते रद्द हुई तकनीकी विवि की परीक्षाएं...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारियों की हड़ताल के मद्देनजर तकनीकी विश्वविद्यालय ने 25 से 29 जुलाई के बीच होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। वहीं, स्कूलों में जो खेल गतिविधियों का आयोजन होता है, उसे भी आगामी समय के लिए टाल दिया गया है।

