हाईस्कूल बागतराई में विभिन्न कार्यक्रम हुए
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी का अमृत महोत्सव हर घर घर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 अगस्त से 30 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम विद्यालयों में कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागतराई में प्रतिदिन कार्यक्रम कराया जा रहा है। प्रथम दिवस जागरूकता अभियान, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी, द्वितीय दिवस देशभक्ति गीत, चित्रकला प्रतियगिता, तृतीय दिवस खेल (रस्साकसी, कुर्सी दौड़, मटकी फोड़) प्रतियोगिता चौथे दिन गांधी जी की जीवन कथा को प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चो को दिखाया गया। शनिवार को नृत्य, भाषण प्रतियोगिता व संविधान की जानकारी भी बच्चो को दी गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य सीमा दास, केशु राम बघेल, एन के कहार, ऋतु बाला मेश्राम, योगेश जटवर, बी एल आरणा, विजय साहू , डेमिन कंवर, अमर ज्योति सिन्हा, शांता राम पटेल, खूब लाल साहू, उमेश देशमुख, रेवेंद्र गोस्वामी, बेद राम ठाकुर उपस्थित थे।

