प्री इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिए आवेदन अब 5 सितम्बर तक
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के 12 उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति और 36 अनुसूचित जाति वर्ग के) जो ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से अब आवेदन 5 सितंबर को शाम 4:00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में निर्धारित तिथि में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र का प्रारूप नियम तथा शर्तें विभागीय वेबसाइट व कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पुराना कलेक्टोरेट जांजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

