डी. ए.वी. एम.पी.एस. में हुआ अलंकरण समारोह
कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरबा के डी.ए.वी. एम.पी.एस जेंजरा में 'अलंकरण समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें 'हेड बॉय' के रूप में सार्थक अग्रवाल और 'हेड गर्ल 'के रूप में ऐश्लिशा पोर्टे का चयन किया गया। साथ ही कल्चरल हेड वरुण नायडू और दृष्टि जायसवाल, स्पोर्ट्स हेड विवेक सोनी एवं तृप्ति सिंग, डिसीप्लिन इंचार्ज रौनक अग्रवाल, नेहा दुबे, स्पोकन इंग्लिश इंचार्ज अनुराग यादव, अदिति प्रभाकर का चयन किया।
वहीँ वाइस कैप्टन के रूप आयुष साहू, ईशा कंवर, वाइस कल्चरल पीयूष जायसवाल, दीक्षा साहू, वाइस स्पोर्ट्स सूर्या प्रताप, नाजीश मिर्ज़ा, वाइस डिसीप्लीन रेहान अलि सुपर्णा केला, वाइस स्पोकेन इंग्लिश किशन साहू एव नौसिन मेमन नियुक्त किये गए। साथ ही साथ हाउस कैप्टन का भी चयन दयानंद से ऋतुराज, अनुष्का दुबे, श्रद्धनंद से रुद्रपाल सिंह, आकांक्षा डिक्सना, हंसराज से हिमांशु, निसि सोनी और विरजानंद से करणदीप सिंह एंजल कर्कट का भी चयन किया गया ।इस अवसर पर सभी सदस्यों को प्राचार्या राज रेखा शुक्ला के द्वारा' बैजेस 'पहनाकर अलंकृत किया गया। नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। प्राचार्या ने छात्रों का मनोबल बढ़ते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

