सीख केंद्रों में मनाया जा रहा साक्षरता दिवस
भैयाथान (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के मार्गदर्शन में जिले से सभी सीख केंद्रों में सीख मित्रों व शिक्षकों के मदद से अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है। बीते मंगलवार को ग्राम समौली में बच्चे पालक सीख मित्रों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीख कार्यक्रम में समन्वयक दीपक गोस्वामी द्वारा साक्षरता दिवस का उद्देश्य व महत्व बताया गया। सीख मित्र राम सागर, सुनीता पाटिल, रिया दुबे, एवं सविता सामिल हो कर बच्चों के साथ कार्य करने का अपना अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में उपस्थित संकुल समन्वयक जसवंत प्रताप सिंह द्वारा बच्चों को सोनू मोनू और रीना की चतुराई नामक कहानी सुनाते हुए बच्चों को पुस्तक पढ़ना व सिखाया गया।
जन प्रतिनिधि सिद्धार्थ द्वारा क्यों भाई क्यों कहानी सुनाया गया । सीख कार्यक्रम समन्वय द्वारा बताया गया समर्थ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सीख कार्यक्रम के तहत सभी सीख केंद्रों में साक्षरता दिवस मनाया जा रहा । यह कार्यक्रम 5 सितम्बर से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा इन चार दिनों में समुदाय पालक बच्चे जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के साथ मिलकर आयोजन में बच्चे व समुदाय रचनात्मक गतिविधियों में शामिल रहेंगे इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के लिए रचनात्मक के साथ - साथ आन्नददायक सीखने का वातावरण तैयार करना तथा साक्षरता और सीखने के विभिन्न स्थानों को युवा और बच्चों की जरूरतों के अनुसार नए ज्ञान के प्रति जागरूक करना है । इसके तहत 5 सितम्बर को कहानी सुने व सुनाये , 6 सितम्बर चित्रकला , 7 सितम्बर लोक खेल व लोक गीत , सीख मित्र, पालक , बच्चे , समुदाय,1 द्वारा एवं 8 सितम्बर को कहानी सुने व सुनाएं जिला प्रसाशन , जनप्रतिनिधि व पालकों द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समुदाय को जागरूक करना व शिक्षा में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना ।

