शिक्षा

जिले में प्रारंभ हो गया स्वच्छता पखवाड़ा, 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला गरियाबंद में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता की थीम स्वच्छता ही सेवा का प्रारंभ किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के समस्त ग्रामों में सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता रैली, पौधारोपण, जल स्त्रोतों का श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई इत्यादि चरणबध्द तरीके से किया जाएगा, इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं, स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधि व आम जनों से भी स्वच्छता के कार्य में आगे आकर सहयोग करने का आग्रह किया गया है। 

इस अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों को स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से आम लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अभियान की अवधि में आम पात्र ग्रामीण जिनकों पूर्व में शौचालय का लाभ किसी भी योजना से नहीं मिला है अथवा ऐसे नये परिवार जिनके घर में शौचालय नहीं है व ऐसे परिवार जो स्वयं से शौचालय बनाने में सक्षम नहीं है, वो व्यक्तिगत शौचालय के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से अपने-अपने जनपदों में आवेदन कर सकते है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामों में कचरा संग्रहण व पृथक्करण शेड के निर्माण में गति लाकर उसे भी पूर्ण कराया जाना है तथा 02 अक्टूबर तक अधिक से अधिक ग्रामों को ओ.डी.एफ. प्लस की श्रेणी में लाया जाना है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image