शिक्षा

स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देने निकाली रैली

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ज़िला सुरजपुर अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।जिला कलेक्टर  इफ्फत आरा के निर्देशन में,मुख्य कार्यपालन अधिकारी  लीना कोसम के मार्गदर्शन एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकांक्षा त्रिपाठी के दिशा निर्देश में आज शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय कन्या हाई स्कूल, नावापारा के छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा आशय की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगांे को साफ सफाई रखने, सुखा गीला कचरा स्त्रोत पर ही अलग करने, सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा न डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध लगाने प्रेरित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा श्रम दान भी किया गया। गुरु घासी दास वार्ड के देवाला पारा में साफ सफाई कर सभी बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान एवं सूखे एवं गीले कचरे के सही निपटान के बारे में जानकारी दी गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक दीपक साहू, जिला सलाहकार  संजय सिंह,  जयराम प्रसाद, विकासखंड समन्वयक एसबीएम  सीमा चौबे, अनुजा चौबे, प्राचार्य पुष्पराज सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अनुराघवेंद्र सिंह, मुनुवर अंसारी उपस्थित रहे

Leave Your Comment

Click to reload image