शिक्षा

नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए व पीएटी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर की ओर से जिले के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, 500 विद्यार्थी जिसमें अनुसूचित जनजाति के 150, अनुसूचित जाति के 100, अन्य पिछड़ा वर्ग के 200 तथा ईडब्ल्यूएस के 50 जो ड्रॉप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है। ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनर्लान आवेदन पत्र आमंत्रित किये है।

ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाईन आवेदन विभाग के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन अथवा डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एचएचएसट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभाग के वेबसाईट से अवलोकन व डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image