अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस...
कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। रा.से.यों के प्रतिक पुरुष् स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार एवं लक्ष्यगीत गाकर राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी।
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई । रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोषण आहार विषय पर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार मिले। विषय को ध्यान में रखकर रंगोली बनाई गई। भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया भाषण प्रतियोगिता के विषय साइबर जागरूकता/ अपराध के बारे में छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
मोबाइल का द्वारा उपयोग ना करना और समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलना । अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना । लेन- देन करते समय सावधानी बरतना इत्यादि। निबंध प्रतियोगिता में निबंध का विषय राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका मे छात्राओं ने अपने विचार लिखकर प्रस्तुत किए की आज की युवा पीढ़ी को अनुशासित रहकर समाज कार्य से जुड़ना चाहिए।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- सुस्मिता कवर् bsc1, मुस्कान यादव bsc1, द्वितीय स्थान- कृति साहूbsc 1, वर्षा डे bsc 1, तृतीय- खुशी यादव bsc 1, शुशमा महंत bsc1। निबंध प्रतियोगिता, प्रथम- नंदनी सूर्यवंशी bed -1, द्वितीय- अंजलि सिंह b.com1, तृतीय- सोनम bed-1, भाषण प्रतियोगिता, प्रथम - जयश्री पटेल bed-1 द्वितीय- शोभना बुधवानी bcom2 ,तृतीय- श्रेया देवांगन -bca 1। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक - चंद्रमुखी पांडेय, शांति ,गरिमा ,साक्षी ,आदि छात्राएं उपस्थित हुई ।
कार्यक्रम मे मंजीत कौर, किरण वाजपेयी, डॉ.उषि बाला गुप्ता, मो. वसीम अकरम,अंजना चौधरी, डॉली अग्रवाल, डोलामनी साहू, प्रशांत राजपूत सहायक प्राध्यापक ने भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी गौरी वानखेड़े ने किया।

