शिक्षा

विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर तक

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जेआर नागवंशी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 में नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए वेबसाइट का अवलोकन कर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा प्री इंजीनियरिंग तथा प्री मेडिकल परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image