शिक्षा

छात्रावास अधीक्षकों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य रहने दिया प्रशिक्षण

 विगत दिनों जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जिले के 133 छात्रावास अधीक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय लाईट टच कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विगत दिनों जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जिले के 133 छात्रावास अधीक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय लाईट टच कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यूनिसेफ की ओर से मानस फाउण्डेशन की मनोवैज्ञानिक उन्नत्ति अरोरा ने बताया कि जिले में जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से संचालित संवेदना कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में संचालित सभी छात्रावासों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

चूंकि ये बच्चें कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं कक्षा के होते हैं इस दौरान बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है और बच्चों को विभिन्न समस्याओं का सामना छात्रावास में बिना माता-पिता के करना होता है। ऐसे में उनका मानसिक रूप से सबल होना आवश्यक है। इसके लिए जिले के 133 अधीक्षकों के साथ लाइट टच कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस अवसर पर अधीक्षकों को बच्चों से व्यवहार और उनके मानसिक स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच के साथ उनमें मानसिक परेशानियों के लक्षण या उनकी पहचान के साथ डिप्रेशन व घबराहट पहचानने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही उन्हें मानसिक अवसादों से बचाने के लिए आवश्यक खेलों एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें मनोवैज्ञानिक ने उन्हें विभिन्न खेलों के माध्यम से खेल-खेल में बच्चों के मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में जिले के समस्त छात्रावास अधीक्षक शामिल रहे। इस दौरान मनोवैज्ञानिक ने अधीक्षकों को जिले के मानसिक स्वास्थ्य हैल्पलाईन नम्बर 9303430398 से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या बच्चों में दिखाई देने पर सम्पर्क करने को कहा।


 

Leave Your Comment

Click to reload image