स्कूलों में विज्ञान गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित
अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया है 27 सितम्बर को 49 जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी 2022-23 पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2022-23 विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता 2022-23 व राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार 2022 का जिला स्तरीय ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिले के सभी विकास खण्डों से 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न विकास खण्डों से सम्मिलित हुए सुदूर क्षेत्रों के बच्चों की ओर से भी विज्ञान मॉडलों का आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
प्रतियोगिता में ये रहे प्रथम :
पर्यावरण अनुकूलन सामगी वं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में विकासखंड अम्बिकापुर से काजल राजवाड़े एवं अनुसूईया मानिकपुरी शा.उ.मा.वि. रामपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया, परिवहन व नवाचार में विकास खण्ड उदयपुर से जितेन्द्र कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किये, पर्यावरणीय चिंताएं में विकासखंड अम्बिकापुर से सबीना खातून शा.उ.मा.वि. असोला प्रथम स्थान प्राप्त किया, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास में विकासखंड अम्बिकापुर से सुप्रिया विश्वकर्मा, शा.उ.मा.वि, पुलिस लाइन प्रथम स्थान प्राप्त किये, हमारे लिए गणित में विकासखंड अम्बिकापुर से प्राची कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रश्न मंच में संस्कार सोनी सेजेस केशवपुर और अन्य में विकास खण्ड बतौली से धनन्जय शा. पूर्व मा.शा. पौकसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पश्चिम भारत विज्ञान मेला के प्रतियोगिताओं में विकासखंड लखनपुर से अमृता चौहान, विकासखंड उदयपुर से आयुष कुमार व विकासखंड अम्बिकापुर से ममता मिंज प्रथम स्थान प्राप्त किये। विज्ञान नाटिका में विकासखंड अम्बिकापुर से निखिल कुमार शा.उ.मा.वि. रामपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस ऑनलाईन आयोजन में विज्ञान मॉडल के निर्णायक के रूप में प्राध्यापक अमित सिंह बनाफर, सहायक प्राध्यापक संदीप कुशवाहा, व्याख्याता शैलेष सिंह सेंगर तथा राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार के लिए निर्णायक के रूप में प्राध्यापक दीपक सिंह, वाइस ओवर आर्टिस्ट डॉ. शबन खानम व व्याख्याता अंजनी पांडेय उपस्थित थे।

