शिक्षा

अब रविवार को भी खुलेगा शंकर नगर का पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छात्रों एवं पाठकों की मांग पर राज्य शासन द्वारा राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय को अब रविवार को भी संचालित किया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय के सदस्य छात्रों और पाठकों द्वारा रविवार को लाइब्रेरी बंद रहने से पढ़ाई करने में समस्या आने की वजह से रविवार को भी ग्रंथालय खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा रविवार को भी पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय का संचालन किये जाने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्रंथालय का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। ग्रंथालय में किताबों के आवश्यक रख-रखाव एवं साफ-सफाई  के कार्यों के लिए सप्ताह में एक दिन लाइब्रेरी को बंद किया जाना जरूरी है। इस वजह से अब प्रति सप्ताह एक दिन गुरुवार को पं दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय शंकर नगर को बंद रखा जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image