शिक्षा

सफल रणनीति और रिवीजन से किसी भी परीक्षा में सफलता मिल सकती है : कलेक्टर

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर नंदनवार की ओर से बारसूर स्थित संस्कृतिक भवन में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर नंदनवार ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवोदय विद्यालय के बच्चों का मार्गदर्शन किया जिसमे लगभग 200 बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बच्चों को समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई करने की समझाइश दी।  

कलेक्टर नंदनवार ने कहा कि समय का बहुत ही महत्व है। समय का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही दिशा में किया गया सार्थक प्रयास सफलता का मूलमंत्र है। मेहनत और लगन से सही दिशा में प्रयास से सफलता जरूर मिलती हैं। उन्होंने पढ़ाई के विभिन्न तरीकों से बच्चों को अवगत कराया। सही समय पर सिलेबस पूरा कर बार-बार रिवीजन करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की दैनिक दिनचर्या बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर रणनीति अनुसार हर दिन का गोल सेट करें। ऑथेंटिक किताब का चयन कर पढ़ाई करें। और बार-बार दोहराएं। संक्षिप्त नोट्स बनाएं, जिससे रिवीजन करने में सहायता मिलेगी। और बार-बार रिवीजन करें जिससे लंबे समय तक चीजों को याद रख पाएंगे। परीक्षा के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करें, समय समय पर अपनी तैयारियों को जांचे। पुराने वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें। अपनी पढ़ाई में निरंतरता लाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी समय और सामथ्र्य से अपना समय बदल सकते हैं।

 

कलेक्टर ने मार्गदर्शन कार्यक्रम में परीक्षा के तैयारियों के दौरान की जा रही गलतियों के बारे में बच्चों को बताते हुए परीक्षा में सफल होने के लिए कार्य योजना बना कर तैयारी करने के बात कही। साथ ही कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए रिवीजन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है सफल रणनीति और रिवीजन से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाइश देते हुए आने वाले परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान बच्चों ने अपना जिज्ञासा से अपने-अपने सवाल पूछे। कलेक्टर ने बहुत सरलतम शब्दों में उनका जवाब देकर बच्चों को संतोषप्रद किया। मार्गदर्शन कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ ललित आदित्य नीलम, जिला मिशन समन्वयक एस एल शोरी, सहायक परियोजना समन्वयक राजेंद्र पांडे, तहसीलदार बारसूर, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक, प्राचार्य, शिक्षक उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image