शिक्षा

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रारंभ

 हिंदी माध्यम प्रवेश के लिए कोई प्रतिबंध नहीं

अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने बताया है कि जिले में विगत शैक्षणिक सत्र 2021-22 से संचालित 5 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रक्रियाधीन है। इन विद्यालयों में विगत वर्ष की भांति प्रवेश प्रारंभ हो चुकी है।

लखनपुर के विद्यालय में हिन्दी माध्यम के 9वीं में 27 तथा कक्षा 11वीं में 28 प्रवेश के लिए फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार बतौली के विद्यालय में प्रवेश के लिए कक्षा 9वीं में 116 तथा कक्षा 11वीं में 176 फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। धौरपुर के विद्यालय में कक्षा 9वीं में 55 तथा कक्षा 11वीं प्रवेश के लिए 28 फॉर्मों का वितरण किया जा चुका है। विकासखंड मैनपाट के नमर्दापुर स्थित विद्यालय में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 46 तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश केलिए 32 फॉर्मों का वितरण किया गया है। विकासखंड उदयपुर के विद्यालय में कक्षा 9वीं के लिए 50 तथा कक्षा 11 वीं में नवीन प्रवेश हेत 20 फॉर्मों का वितरण किया गया है।
 
जिले के इन समस्त विद्यालयों में प्रवेश देने की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दी माध्यम में प्रवेश के लिए कक्षावार दर्ज संख्या में कोई प्रतिबंध नहीं है। अत: पालक अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिला सकते हैं। जिले के सभी विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में ही विद्याथिर्यों को शासन की योजना के अनुसार गणवेश व पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image