शिक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में प्रियांशी तो इंटर में शुभ बने टॉपर

लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल (10वीं)  और 12वीं इंटरमीडियट (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा में कुल 89.78 प्रत‍िशत छात्र और छात्राएं पास हुए हैं।  परीक्षा में लड़कों का पास प्रत‍िशत 86.64 % और  93.34% लड़कियां पास हुई हैं।  सीतापुर की छात्रा प्रियांशी सोनी य हाईस्कूल 10वीं में टॉपर बनीं है। 

प्रियांशी ने 10वीं की परीक्षा में 600 में से 590 अंक लाकर प्रदेश में नंबर वन बनी है।  वहीं, 12 वीं की परीक्षा में कुल बच्चों का पास प्रत‍िशत 75.52 है, 12वीं बोर्ड एग्जाम में शुभ छप्रा ने टॉप किया है।  शुभ छप्रा ने 500 में से 489 नंबर हासिल किए हैं।  बता दें कि इस साल 29 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी थी। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image