शिक्षा

कलेक्टर ने पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का किया निरीक्षण

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर झा ने कोरबा शहर के पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्थित डिजिटल क्लास रूम, भौतिकी, रसायन लैब, जीव विज्ञान लैब व पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने लैब में जाकर प्रेक्टिकल के लिए उपलब्ध सामग्रियों तथा आवश्यक उपकरणों को भी देखा।

कलेक्टर झा ने बच्चों को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बैठकर भोजन करने के लिए किचन शेड निर्माण के निर्देश दिये। साथ ही साइकिल पार्किंग के लिए सायकल स्टैण्ड निर्माण के भी निर्देश मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज को दिये। कलेक्टर ने स्कूल में दो चपरासियों की पदस्थापना करने के भी निर्देश डीईओ को दिये। उन्होंने स्कूल में शिक्षा गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल में पानी सप्लाई के लिए अमृत मिशन के तहत कनेक्शन देने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर झा ने कक्षाओं में जाकर विद्याथिर्यों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत विद्याथिर्यों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने लायब्रेरी में जाकर विद्याथिर्यों के पढ़ने के लिए रखे गये पुस्तकों का भी अवलोकन किया। उन्होंने लायब्रेरी में सभी प्रकार के ज्ञानवर्धक पुस्तकों को रखने का भी सुझाव दिया।
 
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी गोवर्धन प्रसाद भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक एस.के. अम्बस्ट, स्कूल के प्राचार्य विवेक लांडे सहित शिक्षकगण और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image