शिक्षा

10वीं व 12वीं के विद्याथिर्यों के लिए नि:शुल्क कोचिंग

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर सिंह 21 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे सत्र 2022-23 में कक्षा 10वीं तथा 12वीं के विज्ञान व वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत विद्याथिर्यों के लिए नि:शुल्क कोचिंग का आॅनलाईन माध्यम से शुभारंभ करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में जिले में यह कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्याथिर्यों के नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ किया जा रहा है। नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के प्राचार्यों से स्मार्ट क्लास संचालित शालाओं की जानकारी मांगी गई थी। कुल 204 शालाओं द्वारा जानकारी प्रदान की गई है। समस्त प्राचार्यों को नेट कनेक्टिविटी व वाईफाई कनेक्टिविटी के लिए निर्देशित किया गया है। कक्षा 10वीं में कुल दर्ज संख्या 14 हजार व कक्षा 12वीं में विज्ञान व वाणिज्य संकाय   की कुल दर्ज संख्या 7 हजार है। इस प्रकार कुल 21 हजार विद्याथिर्यों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। कोचिंग का समय सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 10वीं के लिए सुबह 7 से सुबह 8 बजे तथा कक्षा 12वीं के लिए सुबह 8 से सुबह 9 बजे तक का समय निर्धारित है। कक्षा 10वीं के गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के कुल 3 विषयों तथा कक्षा 12वीं के अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, गणित, जीव विज्ञान व वाणिज्य संकाय से लेखाशास्त्र इस प्रकार कुल 6 विषयों में कोचिंग प्रदान किया जाएगा। विकासखंड मुख्यालय व आसपास की शालाओं के विद्यार्थी विकासखंड मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उपस्थित होकर नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकते हंै। जिसके लिए 25 विषय विशेषज्ञों का चिन्हांकन किया गया है व उन्हें डिजिटल बोर्ड के माध्यम से कक्षा अध्यापन का प्रशिक्षण दिया गया है। 

सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव से निर्धारित समय अनुरूप लिंक के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। विकासखंडों की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी लिंक के माध्यम से जुड़कर विकासखंड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चे एक ही जगह एकत्रित होकर वहां पर सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त करेंगे। संबंधित विषय विशेषज्ञों के माध्यम से कोचिंग कक्षाओं के लिए माह सितंबर 2022 तक की समय सारणी तैयार कर ली गई है। संबंधित प्राचार्यों को नि:शुल्क कोचिंग की तैयारियों एवं व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image