दीपेश भान पीछे छोड़ गए सालभर का बेटा, लाखों का लोन, पत्नी के पास नहीं है नौकरी, जानिए मलखान के परिवार को
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 'भाबी जी घर पर हैं' में मलखान का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता दीपेन भान का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह खबर पूरे टेलीविजन उद्योग के लिए एक सदमे के रूप में सामने आई है। दीपेश भान अपने पीछे अपना सालभर का बेटा छोड़ गए हैं। दीपेश भान की शादी भी 2019 में ही हुई थी। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। 'भाबी जी घर पर हैं' में गौरी मेम का किरदार निभा चुकीं सौम्या टंडन दीपेश भान के निधन के 5 घंटों के भीतर उनके घर पहुंच गई थीं। सौम्या टंडन ने कहा है कि दीपेश भान के घर वालों और उनकी पत्नी का जो मैंने हाल देखा है, वो मैं शब्दों में नहीं बता सकती हूं। आइए जानें यूं अचानक दीपेश भान के परिवार वालों के बारे में?

