मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए 2 साल से ज्यादा हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद आज भी उनके फैंस उनको याद कर भावुक हो जाते हैं। सुशांत की मौत के बाद से तरह-तरह की थ्योरीज सामने आई। कभी कहा गया कि, वह डिप्रेशन का शिकार थे तो कभी ये भी कहा गया कि वह बॉलीवुड माफिया का शिकार थे। लेकिन असल सच क्या है ये अभी तक उनके फैंस के सामने नहीं आया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर आज भी जब एक्टर को लेकर कुछ भी सामने आता है तो फैंस भावुक हो ही जाते हैं। इस बीच सुशांत सिंह के फैंस ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट को बॉयकॉट करने की मांग की है। अब ऐसा क्यों चलिए जानते हैं।
सुशांत की टी शर्ट पर लिखा कुछ ऐसा
दरअसल, फ्लिपकार्ट में इन दिनों एक टीशर्ट की सेल चल रही है। जिसकी कीमत मात्र 179 रुपये है। लेकिन अब मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस टीशर्ट में ऐसा क्या है जिसको देख फैंस इतना ज्यादा भड़क गए। बता दें कि, इस टीशर्ट में सुशांत सिंह की तस्वीर है जिसमें लिखा है कि, 'Depression is like drowning' मतलब की 'डिप्रेशन डूबने जैसा है'। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तस्वीर को शेयर कर फ्लिपकार्ट को बॉयकॉट करने की मांग की।
फ्लिपकार्ट पर भड़के फैंस
इस विज्ञापन के वायरल होने के बाद से फैंस का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उन्होंने फ्लिपकार्ट पर गलत मैसेज फैलाने पर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग उठाई है। एक यूजर ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक आम और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं आज रात फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजूंगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुशांत की दुखद मौत के सदमे से अभी देश बाहर नहीं निकला है। हम न्याय के लिए आवाज उठाते रहेंगे..फ्लिपकार्ट को इसके लिए शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी'। Ads by
ऐसे हुई थी सुशांत की मौत
बता दें कि, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। मात्र 34 साल की उम्र में ही सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बता दें कि सुशांत का मृत शरीर उस वक्त उनके फ्लैट पर पाया गया था। जिसके बाद इस मामले में तमाम एंजेंसियों ने जांच की। लेकिन मौत के 2 साल बाद भी ये नहीं पता चल पाया कि आखिर सुशांत ने सुसाइड किया था या फिर ये एक सोची समझी साजिश थी।