नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की न्यूड फोटो पर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया हो या चैट शो हर जगह रणवीर सिंह की इस फोटो पर चर्चा हो रही है। वहीं बॉलीवुड डॉयरेक्टर करण जौहर के शो कॉफी विद करण शो में रणवीर सिंह की न्यूड फोटो का जिक्र हुआ। कॉफी विद करण शो के सीजन 7 में एक्ट्रेस अनन्या पांडे संग विजय देवरकोंडा भी इस पर बात की।
क्या कंडोम ब्रांड का विज्ञापन करने को तैयार होंगे?
विजय देवरकोंडा जो मुख्यत: तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं उन्होंने हाल ही में कॉफ़ी विद करण शो के फेमस रैपिड-फायर राउंड में न्यूड होने की संभावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने यह भी शेयर किया कि क्या वह कंडोम ब्रांड का विज्ञापन करने को तैयार होंगे। वहीं उनके सामने अनन्या पांडे ने बताया कि विजय को न्यूड देखने में उनको आपत्ति होगी या नहीं?
नग्न पोज देंगे या नहीं तो विजय ने दिया ये जवाब
रैपिड-फायर राउंड में करण जौहर ने विजय से करो या मरो सेगमेंट में कई सवाल पूछे। इनमें पूछे गए प्रश्नों में से एक था, "क्या आप एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए नग्न पोज देंगे या नहीं।" इसके जवाब में विजय ने कहा "अगर इंटरनेशलन मैगजीन के लिए अच्छी तरह से शूट किया जाता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। मैं बुरा नहीं मानूंगा "
कंडोम के सपोर्ट में बोली ये बात
यह पूछे जाने पर कि क्या वह उसी करो या मरो पार्ट में कंडोम ब्रांड का प्रचार करेंगे, इसके जवाब में विजय ने न केवल हां कहा बल्कि इसका समर्थन भी किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर आप दस बच्चे नहीं चाहते हैं तो यह वास्तव में एक स्मार्ट, सुरक्षित काम है। इसे अभी मेरा सपोर्ट है।"
अनन्या बोलीं मुझे विजय को न्यूड देखने में कोई आपत्ति नहीं
रैपिड-फायर राउंड में विजय के सामने खड़ी एक्ट्रेस अनन्या पांडे से पूछा गया था कि क्या वह उन्हें 'पूरी तरह से नग्न' देखना चाहेंगी। अनन्या ने जवाब दिया, "मेरे पास थोड़ा सा है, Liger में। मेरा मतलब है, कौन नहीं करेगा?" अनन्या पांडे ने यह भी कहा कि विजय को 'पूरी तरह से न्यूड' देखकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। बता दें विजय और अनन्या लिगर में पहली बार साथ में नजर आएंगे। विजय लाइगर के पोस्टर में केवल गुलाब के एक गुच्छा के साथ अपने प्राइवेट पार्ट को ढके हुए नजर आए। पोस्टर में लिखा था, "साला क्रॉसब्रीड।"
Liger फिल्म से विजय कर रहे बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री
बता दें तेलगू एक्टर विजय ने अनन्या के साथ लिगर फिल्म से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। फिल्म में विजय एक किकबॉक्सर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जो मुंबई में 'चायवाला' से एक पेशेवर मुक्केबाज बन गया, जो अमेरिका में प्रतिस्पर्धा कर रहा था। राम्या कृष्णन उनकी मां की भूमिका में हैं और माइक टायसन का भी इसमें कैमियो है। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।