अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं अनुष्का शर्मा
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का_शर्मा अपनी कमबैक फिल्म चकदा एक्सप्रेस के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। यह फिल्म तेज गेंदबाज क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। फिल्म में क्रिकेट के हिस्से की शूटिंग से पहले खुद को तैयार करने के लिए अभिनेत्री यूके के लीड्स में ट्रेनिंग लेंगी। चकदा एक्सप्रेस के क्रिकेट हिस्से की शूटिंग से पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी बॉडी को क्रिकेट खेलने के अनुरूप तैयार करेंगी।
वह अपने क्रिकेट कौशल को और ज्यादा अच्छा करना चाहती हैं। अनुष्का अगस्त महीने के मध्य से लेकर सितंबर तक मुख्य दृश्यों की शूटिंग से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार करेंगी। चकदा एक्सप्रेस के साथ अनुष्का काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह आखिरी बार 2018 में 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट किंग खान दिखाई दिए थे। अभिनेत्री ने पिछले महीने ही फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

